~जीवन का सफर

         जिंदगी कांटो का सफर है ,
        हौसला इसकी पहचान है 
        रास्ते पर तो सभी चलते हैं 
       जो रास्ते बनाए वही इंसान है,
       जो रास्ते बनाए वही इंसान है ।
       
       राह तो हर कोई दिखाता है ,
        राह तो हर कोई दिखाता है 
        पर जो सही राह दिखाए ,
        वही सच्चा मार्गदर्शक है ,
       सबसे बड़ी और गहरी बात तो यह है कि ,
      जो बताई हुई सच्ची राह पर चले 
       वास्तव में वही पथिक है ।

      जिंदगी कांटो का सफर है 
     हौसला इसकी पहचान है ।
     हौसलौ के साथ अपने कदम बढ़ाओ ,
     यह जमीन भी तुम्हारी है ,
    यह आसमां भी तुम्हारा है ,
    बस तुम्हें अपने हौसलों के सहारे
    इस कांटो की राह पर चलना है 
    इस राह पर चलते चलते ,
    कांटो की राह को फूलों में बदलना है 
    जिसने यह राह बदल दी ,
   वही इस राह का इंसान है ।

     जिंदगी कांटो का सफर है 
     हौसला इसकी पहचान है 
     इस राह पर चलते चलते ,
     कई मुकाम मिलेंगे ,
     कई मंजिले मिलेंगी
     पर हमें इन मंजिलों में से 
     अपनी मंजिल को ढूंढना है
     अपनी मंजिल को ढूंढना है।
      हौसला और हिम्मत ही ,
      इसकी पहचान है जिसने 
       कांटो पर चलकर ,
        अपनी मंजिल को और 
       अपने मुकामों को जीत लिया 
       हासिल कर लिया इंसान तो वही है 
       जिसने मंजिलें हासिल कर ली ,
       अपने मुकाम पा लिये। 

       जिंदगी कांटो का सफर है 
       हौसला इसकी पहचान है ,
       रास्ते पर तो सभी चलते हैं 
       जो रास्ते बनाए वही इंसान है ,
       जो रास्ते बनाए वही इंसान हो ।

Popular posts from this blog

~नारी एक मां

मां